February 14, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नगर के गंगा तटवर्ती ग्राम पंचायत तरी पाठकपुर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसे देखते हुए ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के लिए अलाव की व्यवस्था की है।
जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी के मद्देनजर, कानपुर नगर के जिलाधिकारी ने दो दिनों के लिए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
सरकार की मंशा के अनुरूप, ग्राम प्रधान ने अपने स्तर पर गांव के विभिन्न चौराहों पर लकड़ी के अलाव लगवाए हैं। यह व्यवस्था ग्रामीणों को ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
इसके अतिरिक्त, ग्राम प्रधान स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीणों के लिए कंबल वितरण की व्यवस्था करने का भी प्रयास कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान शिवराज सिंह ने बताया शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था कराई गई है। 

Related News