May 15, 2026

संवाददाता
कानपुर।
चौरस बम्बा से सरिगवा तक का सड़क मार्ग बारिश के कारण गड्ढों में तब्दील हो गया है। यह मार्ग चौरस बम्बा से सरिगवा, अंबारीहर होते हुए नदिहा तक जाता है। इस सड़क का उपयोग तीन ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोग करते हैं।
सड़क पर वर्षा के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया है। स्थानीय निवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
वर्तमान में कोई भी जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि, जिला पंचायत सदस्य अवकाश सिंह ने स्थानीय लोगों को समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। 

Related News