April 26, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  बढ़ती गर्मी ने करवट ली और  रात में भी गर्मी होने लगी हैं। रात के तापमान में 7.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रात का पारा 25 डिग्री पर पहुंच गया है । इसमें पिछले 24 घंटों में 7.5 डिग्री की वृद्धि हुई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में 50 से 55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। शुक्रवार को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी भी संभव है।  दोपहर को इस कदर धूप निकली कि लोगों का सड़कों पर निकलना तक मुश्किल हो गया।
बंगाल की खाड़ी, अरब सागर में बने विक्षोभों के अतिरिक्त आधा दर्जन मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। इससे देश में कहीं हीट वेव तो कहीं आंधी-पानी की स्थितियां बनी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में अगले 72 घंटों में अलग-अलग हिस्सों में बदलाव होगा। कानपुर और आसपास 11 अप्रैल को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
रात का तापमान 17.5 से बढ़कर सीधे 25 डिग्री पर पहुंच गया है । बदली होने के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। अभी तक रात का पारा सामान्य के नजदीक चल रहा था। अब यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक हो गया। बादलों के कारण रात का तापमान आगे भी अधिक बना रहेगा। दिन का पारा 39.5 से 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।
अगले 72 घंटों तक तेज रफ्तार हवाएं चलती रहेगी। इसकी गति 45 से 55 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। सरफेस विंड के चलते दिन में धूल उड़ने वाली धूल राहगीरों के लिए काफी परेशानियां पैदा कर सकती हैं। फिलहाल तेज रफ्तार हवाओं का दौर कानपुर और आसपास बना रहेगा।