March 20, 2026

संवाददाता 

कानपुर। बिजली विभाग ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्रों में मरम्मत और लाइन सुधार का कार्य किया। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में शटडाउन लिया गया, जिसके कारण 3 घंटे से लेकर 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
बिजली विभाग के अनुसार एलटी लाइन की मरम्मत, रिकंडक्टरिंग और केबल से जुड़े कार्य कराए गए। इन कार्यों को पूरा करने के लिए करीब 40 कर्मचारियों की टीम औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात रही ।
दादानगर औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही पॉलिमर और मिट्ठा सराय क्षेत्र में कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से मरम्मत कार्य शुरू किया। इस दौरान करीब 125 औद्योगिक इकाइयों की बिजली सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रही ।
इसी तरह अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया गया । कुछ स्थानों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक और कुछ जगहों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा एलपीजी-1 से एलपीजी-3 क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। 

Related News