April 30, 2026

संवाददाता

कानपुर। डोंडवा जमौली न्याय पंचायत के किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश न होने से खेतों में लगी धान की फसल सूखने लगी है। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। इससे उपज कम होने की आशंका है।
स्थिति यह है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति 24 घंटे में केवल 4 घंटे ही की जा रही है। इतने कम समय में धान की फसल की सिंचाई पूरी नहीं हो पा रही है।
ग्रामीण किसान अरविंद, राजू, कल्लू, गौरी शंकर, रमेश, सुरेश, विजय और मानसिंह ने बताया कि अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई तो उपज बहुत कम होगी। उन्होंने कहा कि धान की बाली बढ़ने के समय पर्याप्त पानी न मिलने से फसल प्रभावित हो रही है। 

Related News