January 20, 2026

—अगले चुनाव में लिया जायगा हिसाब।

संवाददाता 

कानपुर।  बिल्हौर के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की कमी से किसान परेशान हैं। क्षेत्र में दिन में केवल तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। इससे खेतों में खड़ी मक्का की फसल सूख रही है।
नसिरापुर के ग्राम प्रधान रामेंद्र कटियार और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कुछ किसान डीजल पंपिंग सेट से सिंचाई कर रहे हैं। इससे उन्हें अधिक खर्च करना पड़ रहा है। संसाधनों के अभाव में कई किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ।
ग्राम प्रधान ने कहा कि फसलों की बर्बादी का सीधा जिम्मेदार विद्युत विभाग और वर्तमान सरकार है। सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था। लेकिन मात्र तीन-चार घंटे बिजली दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में सरकार को गांव से 75% वोट मिले थे। अब अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगले चुनाव में इसका हिसाब लिया जाएगा।
केस्को एसडीओ अमरनाथ राजपूत का कहना है कि ऊपर से रोस्टिंग होने की वजह से आपूर्ति बाधित है। उनके स्तर से कोई विद्युत कटौती नहीं की जा रही है। 

Related News