
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर ब्लॉक के ग्राम उत्तरी में स्थित डोंडवा जमौली मार्ग पर बारात घर के सामने लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। इस कारण राहगीरों को पीने के पानी की सुविधा काफी लम्बे समय से नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीण बल्लू, दिनेश, कौशल सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह हैंडपंप काफी दिनों से खराब है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या के समाधान के लिए जब प्रधान प्रतिनिधि सौरभ पाल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया है।






