
संवाददाता।
कानपुर। शिवराजपुर विकासखंड के ग्राम उत्तरी में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी प्याऊ की टंकी दो से ढाई साल बाद भी अधूरी पड़ी है। जीटी रोड के किनारे बनी इस टंकी का पानी आज तक ग्रामीण नहीं पी सके हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, टंकी में आज तक नल नहीं लग पाए हैं, जिसके कारण यह एक सफेद हाथी साबित हो रही है।
गांव के ग्रामीण कौशल, प्रदीप, नरेश, मनोज और बल्लू सहित अन्य लोगों ने बताया कि टंकी बनने के बाद से आज तक कोई भी व्यक्ति इसका पानी नहीं पी सका है।






