
संवाददाता
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कानपुर शाखा में 10 साल बाद पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। वर्ष 2015 में तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. किरण पांडेय की टीम निर्विरोध चुनी गई थी।
इस बार भी कोई नामांकन नहीं आया, जिसके चलते डॉ. अनुराग मेहरोत्रा को अध्यक्ष और डॉ. शालिनी मोहन को निर्विरोध सचिव निर्वाचित किया गया है।
शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन था। एसोसिएशन की परंपरा के मुताबिक जितने पद थे उतने ही नामांकन दाखिल हुए। डा. नंदिनी रस्तोगी की देखरेख में सभी नाम तय हुए और परिणाम घोषित कर दिए गए। अब मतदान की आवश्यकता नहीं रहेगी।
नई कार्यकारिणी 12 अक्टूबर को शपथ लेकर पदभार संभालेगी। कार्यकारणी में एक अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, एक सचिव, 48 कार्यकारिणी सदस्य शपथ लेंगे।
चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष- डॉ. अनुराग मेहरोत्रा,
सचिव- डॉ. शालिनी मोहन, उपाध्यक्ष- डॉ. प्रीति आहुजा, डॉ. मनीष निगम, डॉ. देवज्योति देवराज, डॉ. राम सिंह वर्मा, संगठन सचिव- डॉ. किन्कर श्रीवास्तव, संपर्क सचिव- डॉ. पुनीत गर्ग, पुस्तकालय सचिव- डॉ. नंदिनी दत्ता, संपत्ति सचिव- डॉ. गौरव गुप्ता और वैज्ञानिक सचिव- डॉ. दीपक श्रीवास्तव हैं।
कुल 48 कार्यकारिणी सदस्यों में से 36 नामांकन तय हो चुके हैं। शेष पदों के लिए आगे नाम प्रस्तावित किए जाने की बात कही गई है।






