March 16, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
गुरुवार को आषाढ़ माह की पूर्णिमा अर्थात गुरु पूर्णिमा को कानपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाट स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया।
सुबह से ही श्रद्धालु टैक्सी, निजी वाहनो से कानपुर के गंगा घाटो पर गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे थे, सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाटों पर राजस्व टीम, गोताखोर व पुलिस तैनात रही।
हिंदू धर्म मे आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है, धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से साधक के सभी पाप कट जाते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है और इनमें भी आषाढ़ पूर्णिमा का अपना एक अलग स्थान है। इसे गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।
यह दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। पंडितों के अनुसार इस तिथि पर गुरु की उपासना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। पूर्णिमा के दिन भक्तों को व्रत रखने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसी दिन गुरु वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। 

Related News