December 28, 2025

कानपुर। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को भक्तों ने माता ब्रह्मचारिणी की आराधना कर अपने और परिवार के लिए वरदान मांगा। नगर के हर छोटे बडे देवी मंदिरों में दिन भर भक्तों की भारी भीड़ उमडी रही। वहीं, सिद्धपीठ माता तपेश्वनरी और बाराह देवी मंदिरों  में देवी का दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। नगर के कई स्थासनों में भक्तोंप के लिए भण्डाारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने मातारानी की जय-जयकार करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। देवी मंदिरों में माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना और पूजन करते हुए माता को उनका मनचाहे मिष्ठादन और पुष्पा अर्पित किए। जगदंबा के जयकारा से देवी मंदिर गुंजायमान हो उठे। भक्तों ने माता की पूजा अर्चना कर उनके चरणों में श्रृद्धा सुमन अर्पित किए और सौभाग्य के साथ ही वैभवशाली जीवन  का वरदान मांगा। शहर के बाराह देवी मंदिर, जंगली देवी मंदिर, तपेश्वरी मंदिर और काली मठिया मंदिर में भी भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए। कल्याणपुर के आशा माता मंदिर, मंधना के राहू माता मंदिर तथा नारामऊ और दामोदर नगर के वैष्णो माता मंदिर में भक्तों ने मां को चुनरी और प्रसाद अर्पित कर अपने सफल जीवन के लिए वरदान मांगा।. नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने देवी के दूसरे स्वरूप माता ब्रम्हपचारिणी का पूजन कर सुख समृद्धि की मंगला कामना की। शुक्रवार की भोर पहर से देवी मन्दिरों में देवी दर्शन और पूजन के भक्तों  का तांता लगा रहा जिससे वहां पर जयकारों से आसमान  गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने देवी के चरणों पर विभिन्न प्रकार की पूजन, सामग्री के साथ ही फल, फूल और मिष्ठान अर्पित किए।भक्तों ने मां जगदंबा का जयकारा लगाते हुए मां के मनोहारी ब्रम्होचारिणी स्वरूप के दर्शन किए और श्रीफल तथा चुनरी मां को अर्पित की। तपेश्वभरी देवी ,बाराहदेवी मंदिर और जंगली देवी मंदिर में शहर के साथ ही आसपास जिलों के भक्त भी बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचे और अपने परिवार के सुख समद्धि के साथ ही देवी से सौभाग्यल की मंगल कामना की।

Related News