January 17, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने गुरुवार को छठ पूजा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कल्याणपुर और पनकी क्षेत्रांतर्गत नहर किनारे के पूजा स्थलों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, पुलिस उपायुक्त ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की सहायता से निरंतर निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया।
उनके निर्देशानुसार पर्व के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए पुलिस टीमें लगातार गश्त करेंगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम और सहायक पुलिस आयुक्त पनकी भी मौजूद रहे। 

Related News