March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  बिल्हौर तहसील के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के सकरवा गांव में एक किसान की मौत हो गई। धान के खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से महेश यादव की जान चली गई। 
महेश यादव अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक आसमान से बिजली गिरी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी बिल्हौर संजीव दीक्षित को दी। उप जिलाधिकारी ने तुरंत तहसीलदार को मौके पर भेजा। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है। घटना से परिजन बेहद दुखी हैं।