February 17, 2026

संवाददाता

कानपुर।  बजरिया थाना क्षेत्र में क्रिया कर्म करने वाले स्थान पर एक 58 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला है, घटना की जानकारी होने पर बजरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। 

कैलाश गौतम रामबाग स्थित क्रिया कर्म करने वाले स्थान पर रहते थे। यहीं पर वो साफ सफाई का काम करते थे। आज जहां उनका शव ईंट से कूचा हुआ चारपाई पर पड़ा हुआ मिला ।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्राइम स्पॉट को सीज कर दिया। मौके पर डॉग स्क्वायड से जांच करवाते हुए, मौके अपर मिली ईट एवं अन्य संदिग्ध चीजों को फोरेंसिक जांच करने के लिए भेजा गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी सेन्ट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बजरिया क्षेत्रान्तर्गत चौकी पी रोड स्थित क्रियाकर्म घर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। 

सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर जानकारी करने पर पाया गया कि शव कैलाश गौतम का है, जो उक्त क्रियाकर्म घर में साफ-सफाई का कार्य करता था तथा वहीं निवास करता था। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। 

Related News