March 16, 2026

संवाददाता 

कानपुर। कल्याणपुर थाने में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और मालखाना का सुव्यवस्थित संधारण देखा गया। अभिलेखों की स्थिति की भी जांच की गई।
इसके अतिरिक्त, पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, शस्त्रागार में आपातकालीन हथियारों व कारतूसों की उपलब्धता, दंगा-रोधी उपकरणों और दस्ते की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया गया। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और कंप्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया गया।
पुलिस उपायुक्त ने अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए। 

Related News