
आ स. संवाददाता
कानपुर। कांशीराम कालोनी सनिगवां निवासी शबनम का मायका रेलवे कालोनी बाबूपुरवा में हैं। शबनम की शादी पांच साल पहले मोहम्मद सलीम से हुई थी। शबनम के मुताबिक उसके पिता सलीम शराब के लती है। वो अत्याधिक शराब पीता है। प्रतिदिन शराब के नशे में घर आता है और नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है।
शबनम के मुताबिक उसकी मां शाहीन बेगम 62 साल की है, पिता ने शराब पीकर बेरहमी से शबनम की माँ को मारा पीटा, जिससे उनका जबड़ा टूट गया। उन्हें आंख से कम दिखाई दे रहा है। शबनम अपने मायके में रहने के लिए आई हुई है। उसी दौरान शराबी पिता ने नशे में मां से झगड़ा करते हुए उसपर हमला कर दिया।
बाबूपुरवा पुलिस ने बेटी की तहरीर पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घायल महिला को पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है। जहाँ उसकी हालत गम्भीर है। पुलिस ही महिला का इलाज करा रही है।
शबनम के मुताबिक रोज की तरह पिता सलीम शराब के नशे में रात दो बजे घर पहुंचा। घर पर आने के बाद मां से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। इस पर पिता ने उसे बेरहमी से पीट दिया । सलीम ने उसकी मां को इतना मारा कि उनका जबड़ा टूट गया। उसकी माँ की बांयी आंख में गम्भीर चोट आ गई। जिससे उन्हें दिखना बंद हो गया। मां को बेरहमी से पीटने के बाद पिता ने सिगरेट से जांघों में गोद दिया। उसके निजी अंग पर भी बुरी तरह से मारा। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गई।
शबनम के मुताबिक वह भागकर बाबूपुरवा पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस कर्मियों से गुहार लगाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शाहीन बेगम को केपीएम ले जाकर उसकी डाक्टरी कराई। केपीएम से मां को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर भी डाक्टरों ने उनकी हालत अत्यधिक गम्भीर बताते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया ।
इस मामले में डीसीपी साउथ ने बताया कि बेटी की तहरीर पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी सलीम फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। महिला की हालत ज्यादा गंभीर है। पुलिस ही उसका पीजीआई में इलाज करा रही है। महिला के ठीक होने के बाद ही उसके बयान दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।