March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
हाजीपुर कदीम गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। साढ़-कुढ़नी मार्ग पर शनिवार को हुई घटना में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी थी। जिसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
मृतक का नाम हाजीपुर कदीम निवासी राजू सैनी था। वह रातेपुर गांव से मजदूरी करके साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूहरपुर निवासी अवधेश पासवान की बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजू उछलकर दूर जा गिरे और बेहोश हो गए।
घायल राजू को तुरंत हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि लापरवाही से बाइक चलाने वाले अवधेश पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।