April 26, 2025

आ स. संवाददाता 

कानपुर।  रियल स्टेट कारोबारी के बेटे को घर के बाहर गोली मारने की घटना में क्राइम ब्रांच ने 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के  मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी अभय ठाकुर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके मामले में पुलिस एक आरोपी ऐश्वर्य शुक्ला को पहले ही जेल भेज चुकी है।
बीती 14 जनवरी को रियल स्टेट कारोबारी राजू सिंह चौहान का बेटा साहिल सिंह चौहान गंगागंज कालोनी में अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। उसी दौरान एक बाइक पर तीन लोगों, एक स्कूटी पर तीन लोगों और एक बाइक पर सवार दो लोगों ने साहिल को गोली मारी थी। गोली साहिल के गले को छूते हुए निकल गई थी। 

इस मामले में क्राइम ब्रांच के अलावा पनकी पुलिस लगी हुई थी।
डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की मदद से इस मामले में 25 हजार के इनामी सागर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य 25 हजार के इनामी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।