May 24, 2025

—जनता ने सीएम तक करी शिकायत।

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
शास्त्रीनगर में करीब सवा सौ मीटर लंबी नाली बनाने व इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने का काम किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने नाली में पीली ईंट लगाने और जुड़ायी ठीक से नहीं करने के साथ टाइल्स में मानक के अनुरूप गिट्टी व डस्ट नहीं बिछाने का आरोप लगाया है। पार्षद पर भांजे को वार्ड का 70 फीसदी विकास कार्यों का ठेका दिलाने का भी आरोप लगाया गया है।
इसकी शिकायत सीएम से लेकर आला अफसरों तक की गई है। नगर निगम ने जांच शुरू करा दी है। वहीं पार्षद ने कहा कि ठेकेदार रिश्तेदार है लेकिन मानक के अनुरूप उसे कार्य मिला है। जांच कराएं और गड़बड़ी मिले तो कार्रवाई की जाए। हालांकि अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। कोई भुगतान भी नहीं किया गया है।
कार्य के दौरान दो फीट गहरी नाली खोदी गयी है। ठीक से कार्य नहीं कराया जा रहा है। घर से सटा कर नाली बना दी गयी हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कभी भी कोई हादसा हो सकता है। 

नगर निगम के जोन छह के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि अभी कार्य शुरू हुआ है।अधिशाषी अभियंता ने बताया कि काम की जांच करायी जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

क्षेत्रीय पार्षद विनोद गुप्ता ने बताया कि अभी क्षेत्र में 10 लाख रुपये का कार्य शुरू हुआ है। ठेकेदार उनका भांजा विनय गुप्ता है। उसको मानक के अनुरूप कार्य मिला है।