January 25, 2026

संवाददाता

कानपुर।  जिले के पतारा ब्लॉक की साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण में अनियमितता सामने आई है। बारिश के बाद फसल में यूरिया डालने की जरूरत बढ़ी है। इसके चलते किसानों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
समिति पर खाद लेने के लिए किसानों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। खाद के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति और पैसा जमा करना अनिवार्य है। सरकार द्वारा निर्धारित 266.50 रुपये प्रति बैग की दर के बजाय समिति 270 रुपये वसूल रही है।
किसान रामकिशोर, जगदेव, सूबेदार, जगदीश और भवानी प्रसाद ने बताया कि उनसे 280 रुपये प्रति बोरी लिए गए। समिति सचिव का कहना है कि किसानों से 270 रुपये प्रति बोरी लिए गए हैं। रसीद न देने के सवाल पर वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इस तरह की अनियमितताओ से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Related News