आ स. संवाददाता
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर द्वारा चंद्र विद्या मंदिर इंटर कॉलेज देवीपुर कानपुर देहात में फसल अवशेष प्रबंधन योजना मोबिलाइजेशन ऑफ स्टूडेन्ट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं को फसल अवशेष के प्रबंधन की जानकारी दी गई।
सीएसए के मृदा वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि इसके साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए प्रश्नोतरी, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। डॉ. खान ने छात्र-छात्राओं को बताया कि फसल अवशेष कम्पोष्ट खाद को बनाने में सहायक है। मृदा की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक क्रियाओं में लाभदायक है।
कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राजेश राय ने छात्र-छात्राओं को बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन हेतु हैप्पी सी सुपरसीडर, मल्चर, रोलर सहित अन्य कृषि यंत्र हैं, जो फसल अवशेष का प्रबंध करते हैं।
कार्यक्रम में रामसनेही पाल, गौरव शुक्ला, शुभम् यादव अध्यापक अर्पित पाल, विनोदिनी, निधि सहित अन्य ने हिस्सा लिया।