
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर विकासखंड क्षेत्र के बीरामऊ गांव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगली झाड़ियों से घिर गया है। स्वास्थ्य केंद्र की इस स्थिति के कारण मरीजों को जंगली जीव-जंतुओं का डर सताता रहता है। इस वजह से यहां मरीजों की संख्या बेहद कम है। बीरामऊ क्षेत्र के ग्रामीण अश्वनी अग्निहोत्री, रामबाबू, श्याम जी और राजाराम ने इस समस्या को लेकर शिवराजपुर के चिकित्सा अधीक्षक से गुहार लगाई है।
शिवराजपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप कटियार ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों से स्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा की शिकायत मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई अभियान चलाकर जंगली झाड़ियों को साफ कराया जाएगा। इससे आसपास के ग्रामीणों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।






