March 8, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर और जेके मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतज़ाम किए । डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए  और कई जगहों पर डायवर्जन लागू किया गया ।
सब्जी मंडी तिराहे से एनआरआई कैंपस मैनावती मार्ग पर पाइप लाइन का काम चल रहा है, जिसकी वजह से सड़क क्षतिग्रस्त है। यहां केवल एक लेन में ही यातायात संचालित हो रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सलाह दी गई कि वे सिंहपुर से मैनावती मार्ग होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचें।
हैलट अस्पताल से आने वाले वाहन काकादेव थाने से देवकी चौराहा होकर गए।
फजलगंज से आने वाले वाहन मरियमपुर चौराहा से सब्जी मंडी तिराहा और विजयनगर होकर आगे गए।
गुरुदेव चौराहे और चिड़ियाघर की ओर से आने वाले वाहनों ने कर्बला, गंगा बैराज मार्ग का इस्तेमाल किया।
वहीं, बनियापुरवा, मोहनपुरवा और हिंदूपुर से मैनावती मार्ग पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा।
इस्कॉन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओ ने अपने वाहन ग्रीन सिटी कैंपस में पार्क करे। जबकि गुरुदेव चौराहे से आने वाले श्रद्धालुओं को एनआरआई सिटी पार्किंग का इस्तेमाल करने की सुविधा दी गई ।
यातायात व्यवस्था से जुड़ी किसी भी जानकारी या मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दो हेल्पलाइन नंबर 9305104340 और 9305104387 जारी किए।