
संवाददाता
कानपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की याद में कैंडल मार्च निकाला। संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाराजपुर के टीकेश्वर मंदिर से महाराजपुर बाजार तक मार्च किया।
22 अप्रैल को बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में कानपुर के हाथीपुर निवासी शुभम द्विवेदी सहित कई पर्यटक मारे गए थे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संगठन के जिला अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में प्रवेश पर रोक लगाने की भी मांग की। साथ ही मृतक पर्यटकों को शहीद का दर्जा और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।
प्रदेश महिला सचिव सोनी योगभारती ने कहा कि वे शहीदों की आत्मशांति के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करेंगी।
कार्यक्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ल, चंद्रेश सिंह, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर, महिला शाखा जिलाध्यक्ष सुधा गुप्ता, तहसील अध्यक्ष ज्ञानेश तिवारीज़ सक्रीय कार्यकर्ता सोनू सिंह व ज्ञान शंकर सोनी समेत कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।