April 26, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  जेके मंदिर में चल रहे साप्ताहिक रंगोत्सव के 5वें दिन ब्रज की फाग का आयोजन किया गया है। ब्रज के फाग में कलाकारों ने कथक नृत्य की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी। फाग के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालु जमकर थिरके, इस दौरान उन पर पुष्प वर्षा की गई।
होली के माैके पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरपूर साप्ताहिक रंगोत्सव का आयोजन किया गया है ।कार्यक्रम में पहले दिन अवध के रंग और दूसरे दिन रंग की रास कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में ब्रज की फाग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रिदम ग्रुप कलाकारों ने सुंदर नृत्यों की प्रस्तुतियां दी और ब्रज की फाग का गायन जीवंत संगीत के साथ प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में शामिल हजारों श्रद्धालु जमकर थिरके।
इस रंग उत्सव के अगले चरण में फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा, साथ ही फूलडोल उत्सव भी मनाया जाएगा और भगवान की भव्य सवारी निकाली जाएगी।