July 11, 2025

कानपुर। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सीसामऊ विधासभा के  घर-घर दरवाजा खट-खटाकर लोगों को टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करवा भाजपा की सदस्यता दिलाई। कौशलपुरी मंडल के बूथ प्रवासी, शक्ति केंद्र प्रवासी और संयोजकों की बैठक की। यहां प्रकाश पाल ने कहा की हम जिसे सदस्य बनाते हैं वही आगे चलकर पार्टी का सक्रिय सदस्य बनता है।धर्म पाल सिंह ने सीसामऊ विधानसभा की बस्तियों में घूमकर सदस्य बनाये। बूथ नंबर 137 द्वारिकापुरी पहुंचेउसके बाद धर्मपाल सिंह परेड के बूथ नंबर 172 चंद्रेश्वर हाते पहुंचे जहां जहां भाजपाइयों और हाते के निवासियों ने स्वागत किया। यहां लोगों को भाजपा की सदस्यता कराते समय धर्मपाल ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती से आपके साथ खड़ी है। धर्मपाल सिंह ने बताया की सीसामऊ विधान सभा के हर बूथ पर हमको तीन गुनी सदस्यता करनी है। बूथों की संरचना अतिशीघ्र पूरी कर पन्ना प्रमुख बनाने हैं। धर्मपाल ने इसके बाद नवीन मार्केट कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों प्रभारियों और जिला सदस्यता व मॉनिटरिंग टीम की बैठक की। धर्मपाल ने कहा कि समाज के प्रभावशाली लोगों अधिवक्ता, डॉक्टर, धर्माचार्य, पत्रकार, व्यापारियों की सदस्यता करानी है। सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक अरुण पाठक, नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, सलिल विशनोई, रविंद्र पाटनी, पूर्व मंत्री अरुणा कोरी, सुरेश अवस्थी, 

Related News