आ स. संवाददाता
कानपुर। सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकी देने वाला भाजपा नेता धीरज चड्ढा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विधायक नसीम को धीरज चढ्ढा के धमकी देने का ऑडियो सामने आने के बाद सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया था। विरोध स्वरूप सभी सपाई स्वरूपनगर थाने पहुंच गए थे। स्वरूप नगर थाने में सपाईयों ने रातभर हंगामा किया।
सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अनुज दुबे और अन्य नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। भाजपा नेता के खिलाफ देर रात सपा नेताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने यह गिरफ्तारी का एक्शन लिया।
भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए धीरज चढ्ढा के घर रात में पुलिस पहुंची थी, लेकिन वह फरार हो गया था। वहां उसकी टीचर पत्नी और परिवार के लोग मिले थे। पुलिस ने उन्हें नसीहत दी थी, कि उसे थाने पर हाजिर करवा दें नहीं तो पुलिस कड़ा एक्शन लेगी।
डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने देर रात कई जगह छापेमारी की थी। इसके बाद आरोपी भाजपा नेता धीरज चड्ढा को विनायकपुर में एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया।