आ स. संवाददाता
कानपुर। नगर के दक्षिण को जोड़ने वाले जूही पुल पर पर एक दर्दनाक घटना हो गई। जूही थाना अंतर्गत जूही ढाल पर हुई दुर्घटना में एक बाइक सवार को चार पहिया लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी।
यह दुर्घटना देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जूही थाना पुलिस द्वारा इलाज हेतु वाहन चालक को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया गया हैं।पुलिस घटना की जाँच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
नगर के जूही ढाल पर एक लोडर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमे बाइक सवार युवक सौरभ प्रजापति पुत्र राजेन्द्र प्रजापति निवासी कच्ची बस्ती परम पुरवा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए हैलट अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस इस मामले में जाँच करके विधिक कार्रवाई करेगी।