March 12, 2026

संवाददाता

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर को उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय का अवार्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किया गया।

यह अवार्ड उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें  स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किए गए। ये अवार्ड उत्तर प्रदेश कृषि एकेडमिक समिति द्वारा अनुमोदनोंपरांत प्रदान किए गए। 

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह को ऑनरेरी फैलो 2024, निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव को फसल सुधार में सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, डॉ. पीके सिंह को फसल विज्ञान, डॉ. वी के त्रिपाठी को उद्यान विज्ञान एवं फेलो उद्यानिकी में अवार्ड मिला। जबकि अनुवांशिकीय एवं पादप प्रजनन की डॉ. श्वेता यादव को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के आधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र लखीमपुर खीरी को उत्कृष्ट प्रसार गतिविधियों हेतु सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि विगत 4 फरवरी 2025 को समिति की सामान्य बैठक में समिति द्वारा

अवार्ड संस्तुत किए गए थे।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हमारे विश्वविद्यालय को प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय सहित 8 अवार्ड प्रदान किए गए हैं।