
आ स. संवाददाता
कानपुर। आज सखी केंद्र कार्यालय से वन बिलियन राइजिंग अभियान का आगाज किया गया। यह विश्व का सबसे बड़ा महिला अधिकार अभियान है, जो 8 मार्च तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर नारेबाजी की।
महामंत्री नीलम चतुर्वेदी ने बताया कि 7 अरब की विश्व जनसंख्या में हर तीसरी महिला किसी न किसी प्रकार की हिंसा का शिकार है। करीब एक अरब महिलाएं मानसिक, शारीरिक, यौन और आर्थिक हिंसा झेल रही हैं। 2012 में शुरू हुए इस अभियान में इस वर्ष 100 से अधिक देश सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
इस रैली कार्यक्रम में प्राची त्रिपाठी, अर्चना पांडे, पुष्पा तिवारी, प्रभावती, माया कुरील, किरण, सीमा भाटिया और अनुपमा सहित कई प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं ने संबोधन दिया। महिला सशक्तिकरण और हिंसा मुक्त समाज के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।