• स्वच्छता की शपथ दिलाकर पौधे बांटे।

संवाददाता
कानपुर। सरसौल स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में भारतीय सेना की 137 सीईटीएफ टीए बटालियन के 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सफाई दिवस मनाया। यहां सेना के जवानों सहित स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई की।
नायब सूबेदार टेक बहादुर और रणबीर रौतेला ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 सितंबर को विश्व सफाई दिवस घोषित किया है। यह दिवस सफाई प्रयासों और अपशिष्ट प्रदूषण में कमी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधे भी रोपित किए गए।
कार्यक्रम में सेना की गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने छात्रों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधों का वितरण किया गया। नमामि गंगे के रामशंकर तिवारी ने डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी।
सेना की गंगा टास्क फोर्स प्रादेशिक सेना की एक इकाई है। यह टीम नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों की सफाई और संरक्षण का काम करती है। गंगा टास्क फोर्स प्रदूषण की निगरानी, नदी तटों पर गश्त और जन जागरूकता अभियान चलाती है।
इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र कुशवाहा, प्रबंधक उमेश चंद्र कुशवाहा,आयुष कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, जीतू विश्वकर्मा, मलखान वर्मा, विशाल सविता, अभिषेक, गुलाब पाल, अर्जुन यादव, विनोदिनी त्रिपाठी, दीक्षा गौतम सहित सेना के जवान एवं स्कूल स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।






