March 9, 2026

संवाददाता
कानपुर।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल जयंती, वोकल फॉर लोकल, दिव्यांग व विशिष्ट जनों का सम्मान, गांधी जयंती, चित्रकला प्रतियोगिता, नमो वन पार्क तथा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
रक्तदान शिविर की जिम्मेदारी शिवांग मिश्रा को दी गई है, जबकि सह संयोजक सोनू राठौर और मीनाक्षी गुप्ता होंगे। इसी तरह स्वच्छता अभियान में आशीष बाजपेई, रवि पांडे और रामकुमार सिंह, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पारस मदान, रामजी गुप्ता और मनोज त्रिवेदी, प्रदर्शनी में रोहित साहू, सुनीता गौड़ और प्रशांत त्रिपाठी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इसके अलावा प्रबुद्ध वर्ग संवाद का नेतृत्व सतेंद्र नाथ पांडेय, परमानंद शुक्ला और मनीष त्रिपाठी को सौंपा गया है। नमो मैराथन में शिवांग मिश्रा, सोनू राठौर और ऋषभ पाठक, पंडित दीनदयाल जयंती में जन्मेजय सिंह, सुनील जायसवाल और उपेंद्र शुक्ला, वोकल फॉर लोकल में अमित बॉथम, सत्यम गुप्ता और शरद त्रिवेदी संयोजक व सह संयोजक रहेंगे।
इसी तरह दिव्यांग और विशिष्ट जनों के सम्मान कार्यक्रम का नेतृत्व जीतेंद्र विश्वकर्मा राजू, अनुपमा जैन और ऋचा सक्सेना करेंगे। गांधी जयंती पर संतोष शुक्ला, विनय कुमार सिंह पटेल और मोनेंद्र राजपूत, चित्रकला प्रतियोगिता में अतुल दीक्षित, गुंजन शर्मा और आकाश प्रताप सिंह, नमो वन पार्क में धीरज बाल्मीकि, नवाब सिंह और रामजी शुक्ला जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का नेतृत्व सचिन अवस्थी, अभिनव दीक्षित और रमिंदर सिंह को सौंपा गया है।