March 10, 2026

संवाददाता

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत स्कूल आफ हेल्थ साइंसेस एवं पॉलीवाल डायग्नोस्टिक्स प्रा.लि. के संयुक्त तत्वावधान में एनीमिया स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रो.सुधीर कुमार अवस्थी, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डा. वंदना पाठक, पैथोलॉजिस्ट डा. सौमित्र महेन्द्र, हेल्थ साइंसेस निदेशक डा. मुनीश रस्तोगी, एसो. डीन एडमिन डा.दिग्विजय शर्मा ने विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र में फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ने एनीमिया परीक्षण करवाया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग कर रक्त की जाँच को और अधिक सटीक बनाया जा सकता है तथा समय रहते बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त के नमूनों की जाँच से प्राप्त आंकड़ों को शोध कार्यों में भी उपयोग में लाया जाए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि एक नवीन मॉडल विकसित किया जाए जिसके माध्यम से रक्त संबंधी रोगों का शीघ्र और सटीक निदान किया जा सके।

विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी  ने अपने विचार ने एनीमिया स्क्रीनिंग टीम का धन्यवाद व्यक्त करते हुये कहा एनीमिया के उपचार एवं बचावों पर व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है ताकि समाज में विशेषकर महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम में मदद मिल सके।

वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डा. वन्दना पाठक ने महिलाओं को एनीमिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित विशिष्ट अतिथियों, डा. गौतम दत्ता, डा. सामित्र महेन्द्र, डा. अुनराधा कलानी एवं सभी महिलाओं का अभिनंदन किया। 

स्कूल आफ हेल्थ साइंसेस के निदेशक डा. मुनीश रस्तोगी  ने कुलपति सहित अन्य शिक्षकों एवं समस्त प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान की सहायक निदेशिका डा. हिना वैश्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सहायक निदेशक धीरज कुमार, नेहा शुक्ला, चन्द्रशेखर कुमार, डा. आदर्श कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार मौर्या, डा.अनामिका दीक्षित, आमिना जैदी, डा. अल्का कटियार,  विश्वदीप मिश्रा, संतोष कुमार, मोहित कुमार, शिवम कुमार, अन्नू वर्मा, यशवी गुप्ता, एवं वीरेंद्र कुमार मौर्य आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।