January 22, 2025

कानपुर। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश अब कच्चे मकानों के लिए अभिशाप बन रही है। गिरसी गांव में लगातार बारिश से भीगे एक कच्चे मकान मकान की छत ढह गयी। मकान की छत के नीचे दबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत एक किशोरी दबकर घायल हो गई। वहीं घर के अंदर बंधी तीन बकरियों की दबकर मौत हो गई।परिजन घायल बुजुर्ग और किशोरी को जिला अस्पताल अकबरपुर ले गए हैं। जहां पर वृद्धा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। रेवना थाना क्षेत्र के गिरसी गांव निवासी 70 वर्षीय चंद्रावती ने बताया की वह घर पर अपने बेटे व बहू, नातिनो  चावली, आरती और दो नाती अंकुश और छोटे के साथ रहती हैं। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में देर शाम से लगातार रुक रूककर हो रही बारिश से उनका कच्चा मकान ढह गया। जिसमे दबने से चद्रावती और उनकी नातिन घायल हो गई।बहू मजनू ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने मिट्टी हटाकर व्रद्धा और  नातिन को बाहर निकालकर अकबरपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। वही मकान की छत ढहने से कमरे में बंधी तीन बकरियों की दबकर मौत हो गई।  पास में लेटी उनकी बड़ी नातिन 18 वर्षीय आरती समेत दोनो बेटे अंकुश और छोटे बाल बाल बच गए।लेखपाल ने घर की रिपोर्ट बनाकर घाटमपुर तहसील में भेजी हैं। घाटमपुर एसडीएम यादुवेंद्र सिंह वैश्य ने बताया कि जानकारी मिली है, दैवीय आपदा राहत कोष से घर गिरने वाले लोगो को मदद राशि दी जाएगी।