March 7, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नाढूपुर ग्राम पंचायत में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के पीछे स्थित खेतों तक जाने वाला रास्ता खराब होने के कारण ट्रैक्टर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे खेतों में कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि रास्ते की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए। मनीष, ओम, आशीष, अमित और दीपक सहित कई किसानों ने इस समस्या को प्राथमिकता से हल करने की मांग की है। रास्ते की खराब स्थिति से न केवल कृषि कार्य बाधित हो रहे हैं, बल्कि किसानों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।