
संवाददाता
कानपुर। लगातार तीन दिन गुरुवार से शुक्रवार तक नगर सबसे ठंडा रहा था, जबकि मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था।
मंगलवार सुबह हल्का कोहरा रहा। 8 बजे के करीब हल्की धूप निकली। हल्की ठंडी हवा भी चल रही थी, लेकिन गलन बरकरार थी। मौसम विभाग के अनुसार, शाम को 3.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिम की हवा ने मौसम को ठंडा कर दिया। पांच दिन बाद बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना दिख रही है।
उत्तर पश्चिम हवा चलने के कारण सुबह और रात के समय हल्की से मध्यम ठंड रहने की संभावना है। सीएसए के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान ने आठ दिसंबर की तारीख में बीते चार साल के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साथ जो नमी आई, उसने आसमान में बादल छा दिए। इस कारण न्यूनतम तापमान बढ़ा है। संभावना है कि आने वाले 24 घंटे के बाद जब ये बादल छटेंगे तो तापमान एक बार फिर से गिरेगा।
14 दिसंबर के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है, जो बारिश ला सकता है। आने वाले दिनों में नमी के कारण धुंध और बदली छाई रह सकती है। लेकिन, दिन चढ़ते धूप तेज रहने की संभावना है।
मंगलवार सुबह कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 271 रिकॉर्ड किया गया। ये हवा की ‘खराब’ स्थिति है। इस समय हवा की स्थिति 9 किमी प्रति घंटे रही। सुबह का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।






