March 16, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर होली पर्व के बाद घर से लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष व्यवस्था की। यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक भेजने के लिए प्लेटफॉर्म पर लाइन लगवाकर ट्रेनों में बैठाया जा रहा है।
आरपीएफ की टीम ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए यात्रियों को व्यवस्थित ढंग से ट्रेन में चढ़ाया, ताकि धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति न बने।

आरपीएफ द्वारा खजुराहो पैसेंजर, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी और आगरा फोर्ट इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों में यात्रियों की लाइन लगवाकर उन्हें बैठाया गया। इस दौरान जवान लगातार प्लेटफॉर्म पर निगरानी करते रहे।
अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आरपीएफ की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और सभी यात्री सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
दिल्ली, गुजरात, मुंबई, राजस्थान से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही हैं। कानपुर सेंट्रल से प्रति दिन 275 से अधिक ट्रेन गुजरती हैं। इन ट्रेनों में लगभग 3 लाख यात्री हर रोज कानपुर होकर गुजरते है। इनमें प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रही है। 

Related News