May 12, 2026

संवाददाता

कानपुर। मूसलाधार बारिश के बाद शहर में तीन जगहों पर सड़कें धंस गईं। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई।
ब्रह्म नगर चौराहे पर सड़क धंसने से करीब 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। स्थानीय निवासी नीरज के अनुसार, सड़क पर गड्ढा अचानक बना। रात का समय होने के कारण वहां से कोई भी नहीं गुजर रहा था। आसपास के लोगों ने तुरंत बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया। सड़क के नीचे से एक गहरा नाला निकलता है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
जवाहर नगर में अंध विद्यालय के गेट के सामने सड़क धंसने से 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया। स्थानीय लोगों ने ईंटें लगाकर इस क्षेत्र को सुरक्षित किया। 

इसी तरह स्वरूप नगर इलाके में सोमवार सुबह सड़क धंसने से 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया। नगर निगम को सूचना दे दी गई है और टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। 

Related News