
संवाददाता
कानपुर। श्याम नगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में एडीजी आरके स्वर्णकार ने निरीक्षण किया। सेनानायक बीबी चौरसिया ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सेरेमोनियल गारद द्वारा सलामी दी गई। एडीजी ने गारद की कार्यवाही की सराहना की।
एडीजी ने प्रशासनिक भवन का दौरा किया। उन्होंने पुलिस मॉडर्न स्कूल, आरटीसी क्लासरूम और बैरक का निरीक्षण किया। कंप्यूटर लैब और आरटीसी परिसर की भी जांच की। सभी कार्यालय प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीजी ने पीएसी जवानों और रिक्रूट आरक्षियों का सैनिक सम्मेलन लिया। उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जवानों से उनकी मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अनुशासन पर विशेष जोर दिया। वर्दी का अच्छा टर्नआउट और सतर्क रहकर ड्यूटी करने की हिदायत दी।
कार्यक्रम में डीआईजी अतुल शर्मा, शिविरपाल पन्ना लाल मौर्य, निरीक्षक इंद्र कुमार मौजूद रहे। आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सुरेंद्र सिंह और हेड क्लर्क विनीत त्रिपाठी सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।






