March 14, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
घाटमपुर में एक युवक को शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि बरनाव गांव के रोहित ने उससे शादी का वादा किया था। रोहित पिछले दो साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी की बात की तो रोहित ने टालमटोल शुरू कर दी। धीरे-धीरे उसने युवती से बात करना भी कम कर दिया।
रोहित ने अंत में शादी से साफ मना कर दिया। उसने कहा कि अगर घरवालों को पता चल गया तो वे दोनों को एक नहीं होने देंगे। इसके बाद युवती ने घाटमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी रोहित को कानपुर-सागर हाइवे पर वीरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय के अनुसार, युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।