March 9, 2026

संवाददाता
कानपुर।
चौबेपुर क्षेत्र में एक बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मरियानी गांव के पास शिवराजपुर की ओर से आ रही बाइक डिवाइडर में लगे लोहे के एंगल से टकरा गई।
दुर्घटना में महोली थाना महाराजपुर निवासी आर्यन पुत्र राज नारायण की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार यश पुत्र आरपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एनएचआई की टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौबेपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट ले जाते समय घायल आर्यन की मौत हो गई।
चौबेपुर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मृतक और घायल के परिजनों को दे दी गई है।