March 16, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
  कई इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी की ओर से मरम्मत काम के लिए अलग-अलग इलाकों में शटडाउन लिया गया । सुबह 10 बजे से 15 इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली की कटौती हुई ।
बिजली विभाग ने केबल बॉक्स की मरम्मत, पोल बदलने, डैमेज डंपर बदलने और बिजली के तारों के पास पेड़ों की छंटाई का काम किया । इसी कारण कई क्षेत्रों में 2 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
शहर के विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े आनंदपुरी, मुंशीपुरवा, बेगम पुरवा, अजीतगंज, बाकरगंज, चुन्नीगंज, करनैलगंज, लवकुशपुरम, मोहन गेस्ट हाउस, रत्न अपार्टमेंट, शिवली रोड, नवाबगंज, तिलक नगर, विष्णुपुरी, रैना मार्केट, पी रोड, गंगापुर, दुर्गा मंदिर, रतनलाल नगर, दबौली, विजयनगर और टीटू के ढाबे के आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई ।
मरम्मत कार्य को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने करीब 70 कर्मचारियों की टीम लगाई । शनिवार को पूरे दिन अलग-अलग जगहों पर काम चलता रहा। इस शटडाउन से करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई । 

Related News