March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर।
शिवराजपुर – बिल्हौर के ग्राम हरनू स्थित गौशाला में गौ-सेवा की गई। राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला और नंदी उद्योग के राघव मिश्रा ने गौशाला का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने गायों और बछड़ों को गुड़ तथा हरा चारा खिलाया। साथ ही, गौशाला में बड़ी मात्रा में भूसा और चोकर भी दान किया गया। विनय शुक्ला और राघव मिश्रा ने गौशाला को निरंतर सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।
अतिथियों ने गौशाला की स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान नदिहा आदर्श मिश्रा, ग्राम प्रधान हरनू रणधीर सिंह यादव, ग्राम सचिव अंजली पांडेय सहित केशव मिश्रा, अनुज मिश्रा, प्रभात मिश्रा, अंकित बाजपेई, सोनू शुक्ला, उज्जवल शुक्ला, हर्षित शुक्ला, प्रणव पांडेय और अमित बाजपेयी समेत कई लोग उपस्थित रहे।