February 17, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
भगवान तिरुपति बालाजी के 27वें वार्षिक ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन यजमान ने पद यात्रा कर गंगा दर्शन किया, जहां महंत ऋषि दुबे ने उनका बुद्धि अभिषेक संपन्न कराया।
यजमान राजीव तिवारी और किशन गोपाल गुप्ता सांप की बांबी से विशेष मिट्टी लेकर आए, जिससे अंकुर अर्पण की विधि संपन्न की गई। इसके उपरांत वेंकटेश अर्चना, विश्वसेन पूजा, वास्तु पूजा और वेंकटेश सहस्त्र नाम हवन का आयोजन किया गया। श्री निवास गोविंद भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
ध्वजारोहण, शिखर पूजन, बालाजी हवन, महालक्ष्मी पूजन और श्री वेंकटेश सहस्त्र नाम अर्चना संपन्न हुई। रात्रि में भक्तों को सुदामा चरित्र और शिव बारात की मनमोहक झांकियों के दर्शन कराए गए।
समस्त कार्यक्रमो का आयोजन राकेश तिवारी, बबलू तिवारी और ऋषि दुबे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में वेंकटेश तिवारी, निलेश तिवारी, शैलेश तिवारी, ईशान तिवारी, आचार्य गौरव तिवारी, आचार्य उज्जवल तिवारी, कृष्ण गुप्ता, अंश जायसवाल, सोम गुप्ता, अमन, केशव गुप्ता, सौम्या अग्रहरि, नैन्सी गुप्ता मौजूद रहीं। 

Related News