
आ स. संवाददाता
कानपुर। नगर की फतेहपुर से मिलने वाली सीमा पर स्थित मुसाफा गांव के प्राचीन श्रीबूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर में 42वें वार्षिक रुद्रमहायज्ञ और रासलीला का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर भगवान को विशेष भोग अर्पित किया गया।
स्वयंभू शिवलिंग वाले इस मंदिर में खीर, पुआ, सब्जी और पूरी से सजा थाल भगवान को अर्पित किया गया। परंपरा के अनुसार सबसे पहले कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर समिति के सदस्यों और सेवादारों ने भंडारे की व्यवस्था सुचारु रूप से संभाली। भक्तों ने इस आयोजन को एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।
कार्यक्रम में कृष्णा अवस्थी, शिवा शुक्ला, आकाश शुक्ला, अमित तिवारी, गौरव शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
सोमनाथ तिवारी, राजकिशोर तिवारी, हर्षित, दीपक तिवारी और वीरेंद्र सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।