
संवाददाता
कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर फतेहपुर से जाजमऊ जा रही मवेशियों से भरी पिकअप का एक्सल टूट गया। पिकअप अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे झाड़ियों में पलट गई। पिकअप में करीब 12 मवेशी लदे हुए थे।
हादसे में 6 मवेशी घायल हो गए। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप तेज गति से चल रही थी। वाहन में क्षमता से अधिक मवेशी होने के कारण उसका एक्सल टूट गया। महाराजपुर पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।






