
संवाददाता
कानपुर। पवन गंगा सेवा संस्था का 152वां रक्तदान शिविर सोमवार को एक कम्पनी के काकादेव स्थित कार्यालय में लगाया गया। यहां पर स्टाफ के लोगों और ग्राहकों ने आकर अपना चेकअप कराया और लगभग 20 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान से पहले मरीज के स्वास्थ्य का डॉक्टरों की टीम द्वारा परीक्षण किया किया। इसके बाद उनको रक्तदान के लिए फिट पाए जाने पर उनसे डोनेशन कराया गया।
रक्तदान करने के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर की टीम ने अपना सहयोग दिया। उनकी टीम द्वारा ही रक्तदान करने की प्रक्रिया को सम्पन्न किया गया।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने लोगों को बताया कि रक्तदान करने के कई फायदे होते हैं, जो लोग नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। उनका खून काफी साफ होता है और उनको किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं लगती है। साथ ही साथ हार्ट अटैक का खतरा भी ऐसे लोगों में काम होता है।
जिन लोगों ने रक्तदान किया उनको सम्मानित किया गया। संस्थान और कानपुर मेडिकल कॉलेज की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा जूस और फल भी दिए गए। संस्था के संरक्षक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से चार मरीजों को लाभ पहुंचाया जाता है।
कंपनी के रीजनल मैनेजर अनिल, डिप्टी रीजनल मैनेजर रमेशबाबू, पावन गंगा संस्थान के सतीश शर्मा, राज निगम, अजय शर्मा, मनीष शर्मा, अभिषेक, राज साहू, विपुल जैन व राहुल विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।






