
संवाददाता
कानपुर। नगर के चौबेपुर स्थित तरी पाठकपुर के ग्राम सचिवालय में आयुष्मान कार्ड वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान शिवराज सिंह भास्कर ने कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
इस योजना के तहत गंभीर बीमारियों के लिए 5 लाख रुपए तक की चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में 19 ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। लाभार्थियों में दिनेश, गौरी प्रसाद, लक्ष्मी, सुजीत, उमा देवी, पुष्पा, सुनील, रामबाबू, शशि देवी, जय, राजकुमारी, विनोद, राम, कांति, सुनीता और नेहा सिंह शामिल हैं।
ग्राम प्रधान ने लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक ग्राम में लगभग 95 लाख रुपए की सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाया जा चुका है। ग्राम प्रधान लगातार ग्रामीणों की सेवा में जुटे हुए हैं।






