January 22, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
गोविंद नगर क्षेत्र के 4 वार्डों में करीब 1 लाख की आबादी को बीते 15 दिनों से जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पार्षद नवीन पंडित ने बताया कि  वार्ड नं -48, 93, 7 और 2 में वाटर सप्लाई बीते 15 दिनों से बंद है। करीब 1 हफ्ते बाद 90 हॉर्स पावर की मोटर बनकर आई थी लेकिन आधे घंटे में ही मोटर फुंक गई।

क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि जलकल विभाग के मुताबिक अभी मोटर बनने में 4 दिन का समय और लगेगा। पूरे नवरात्र में गोविंद नगर के लोगों को पानी नहीं मिला। घरों में कुछ लोगों ने मोटर चला कर पानी लेने का प्रयास किया भी तो उन्हें गंदा पानी मिला।
पार्षद दल के नेता नवीन पंडित के साथ प्रकाश वीर आर्य, विनोद कुमार, जसपाल भगत, नवीन तुलसानी, मोहित शर्मा, टोनी ग्रोवर, संजय सोनकर, परवीन सिंह चंदेल, स्वीटी सरदार समेत अन्य लोगों ने पानी न आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं मिला तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जलकल विभाग के निष्क्रिय अधिकारियों के कारण लोगों को जलसंकट झेलना पड़ रहा है। 

Related News