February 11, 2026

सीएसजेएमयू को मिला सम्बद्धता प्रमाण पत्र।

संवाददाता।
कानपुर। नगर में आज छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर का सम्बद्धता प्रमाण पत्र प्रादेशिक मुख्यालय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की ओर से सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर प्रज्ञा सिंह और यूनिवर्सिटी के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सत्य नारायण मिश्रा ने कुलसचिव को प्रदान किया। इस संबंध में कुल सचिव ने भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तर प्रदेश मुख्यालय का आभार व्यक्त करते हुए। आशा व्यक्त की कि अब रोवर-रेंजर गतिविधियों को विश्वविद्यालय एक जिला के रूप में गठन होने के उपरांत विधिवत रूप से संचालित किया जाएगा। इसके साथ बहुत जल्द  ही एक दिवसीय बिगिनर्स कोर्स सभी महाविद्यालय से नामित 2 रोवर -रेंजर प्रभारी का प्रशिक्षण विश्वविद्यालय स्तर पर कराया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News